Posts

Showing posts from September, 2018

इस तरह बोंये गेंहू, उत्पादन होगा कई गुना जायदा.....

Image
इस तरह बोंये गेंहू,  उत्पादन होगा कई गुना जायदा.....Nikhil Raghuwanshi में निखिल रघुवंशी आज आप सभी को मेरे इस ब्लॉग में खेती बाड़ी से जुडी कुछ ख़ास बातें बताना चाहता हूँ| खेती में पहली बार ये सिद्ध हुआ है कि ज़ीरो टिलेज तकनीक से गेहूं की बुआई करने पर उत्पादन बढ़ जाता है। ये तरीका खासतौर पर मौसम के बदलावों और अनियमितताओं से लड़ रहे छोटे किसानों के खेती में अच्छे भविष्य के लिए एक सशक्त विकल्प हो सकता है।  ज़ीरो टिलेज तकनीक में किसान धान की कटाई के बाद बिना खेत से खरपतवार हटाए और बिना जुताई किये सीधे नई फसल के बीज बो देता है। इस तरीके की पुष्टि हरियाणा के करनाल में 200 छोटे-मंझोले किसानों के साथ खेती के शोध के बाद की गई। इन 200 किसानों ने ज़ीरो टिलेज तकनीक से खेती करके ये पाया कि पहले पारम्परिक तकनीक के मुकाबले गेंहू की उपज औसतन 16 प्रतिशत ज़्यादा हुई। इस तकनीक का दूसरा फायदा ये पाया गया कि मौसम की अनियमितताओं के चलते दिसम्बर-फरवरी के दौरान की बेमौसम बारिश की स्थिति में भी गेहूं खराब नहीं हुए।  पारंपरिक तरीके से गेंहू की खेती किसानों के लिए एक खर्चीला व्यवसाय बन चुका है